मवाना। ए एस इंटर कालेज में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रात: कालीन प्रार्थना सभा के समय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने बताया हम अपने तिरंगे की आन बान शान कभी कम नहीं होने देंगे। हमारे लिए अपने राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है ।