फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरे दिन भी 26 मिनट पहले मेरठ पहुंची वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को दूसरे दिन भी अपने निर्धारित समय से 26 मिनट पहले मेरठ पहुंच गई। मंगलवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। पहले दिन सभी ने निशुल्क यात्रा की थी। रविवार से इनका नियमित संचालन हुआ। पहले दिन लखनऊ से चल कर वंदे भारत 32 मिनट पहले मेरठ पहुंच गई थी। वंदे भारत लखनऊ से 2:45 बजे चलती है। सोमवार को भी वंदे भारत लखनऊ से निर्धारित समय पर चली। बरेली स्टेशन पर दस मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह मुरादाबाद में भी वह 12 मिनट विलंब से पहुंची। इसके बावजूद वह मेरठ 26 मिनट पहले आ गई। इसका मेरठ पहुंचने का समय रात्रि दस बजे है। सोमवार को भी यह ट्रेन 9:32 बजे पहुंच गई। सप्ताह में यह ट्रेन छह दिन चलेगी। मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें