मेरठ। भावनपुर थाना गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर निवासी गोविंदा जाटव के घर पर शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना के बाद रविवार को वाल्मीकि समाज के लोग थाने पहुंचे। फायिंग मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसको लेकर वाल्मीकि समाज की महिला व पुरुषों ने थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा।