माछरा में वाल्मीकी जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते भारतीय किसान संघ के जि
माछरा। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मीकि की सवारी विभिन्न मोहल्लों से निकाली गई। फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।
महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर शोभा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक धर्मेश त्यागी व भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने फीता काटकर और वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। एक बग्गी में वाल्मीकि की मूर्ति रखकर कस्बे के सड़क बाजार, बिच पट्टी, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला आदि से सवारी निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान धर्म त्यागी, सुमित त्यागी, राजेंद्र वाल्मीकि, संजीव वाल्मीकि, ओमवीर वाल्मीकि, अभिषेक टांक, लीलू जाटव, विपिन, ऋतिक, अमित, विशाल, सागर आदि ग्रामीण रहे।