फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार से है वैश्य समाज की पहचान

Fri, 01 Aug 2025 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सुनील कैथवास.....नारायण सत्संग भवन शारदा रोड में अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा आयोजि
विज्ञापन
- अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति के तत्वावधान में मनाया गया वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शारदा रोड नारायण सत्संग भवन में अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति के तत्वावधान में 126वां वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्ष राजेश एरन ने कहा कि बड़े संस्थानों में नौकरी में दौरान काम का बहुत अधिक दबाव हो रहा है। व्यापारी देवेंद्र गोयल ने बताया कि अग्रवाल परिचय सम्मेलन मूल रूप से ग्वालियर की संस्था है। बृहस्पतिवार को मेरठ में 126वां परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 500 से अधिक पंजीकरण किए गए हैं। अग्रवाल परिचय सम्मेलन के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अनिल जिंदल ने कहा कि वैश्य समाज की पहचान व्यापार से है। वैश्य परिवार तो दूसरों को नौकरी देते हैं। उनके परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में हम व्यापार छोड़कर नौकरी करने लगेंगे तो समाज का ताना बाना बिखर जाएगा। इस दौरान अनिल जिंदल, जयकरण गुप्ता, मुकेश बंसल, राजकेसरी, आयुष जिंदल, अमित गुप्ता, नवनीत गर्ग, मोनू, राजीव गुप्ता काले, बीडी गुप्ता, राकेश गर्ग, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें