मेरठ। दलावली गांव में रविवार को उत्तर प्रदेश स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद समेत कई जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मेरठ के वैभव सैनी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर पुरुष वर्ग में आदर्श तोमर ने स्वर्ण पदक, जूनियर महिला वर्ग में नव्या ने स्वर्ण पदक जीता। 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग में शुभम ने स्वर्ण, अंडर 14 में भास्कर ने रजत पदक जीता। संवाद