फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से होकर जाएगी वड़ोदरा-हरिद्वार साप्ताहिक त्योहार स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से होकर जाएगी वड़ोदरा-हरिद्वार साप्ताहिक त्योहार स्पेशल
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे ने साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इसमें वडोदरा से चलकर वाया मेरठ, हरिद्वार को जाने वाली ट्रेन का संचालन 22 अक्तूबर से 13 नवंबर तक किया जाएगा। इस ट्रेन का नंबर 09129/09130 रखा गया है। ट्रेन नंबर 09129 वडोदरा-हरिद्वार ट्रेन प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से शाम सात बजे चलकर दोपहर 2:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 09130 हरिद्वार-वडोदरा प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से शाम 05.20 बजे चलकर सुबह 11:25 बजे वडोदरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी और रूडकी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें