संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीसीसीआई की ओर से आयोजित महिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम ने बुधवार को चंड़ीगढ़ को एक तरफा मैच हराया। उत्तराखंड की जीत में मेरठ की क्रिकेटर करुणा ने कसी हुई गेंदबाजी की। हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला लेकिन 10 ओव में मात्र 25 रन दिए और दो ओवर मेडन भी फेंके। उत्तराखंड का मैच चंडीगढ़ के साथ हुआ। इसमें उत्तराखंड की टीम ने चंडीगढ़ को मात्र 90 रन पर ही समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। करुणा मेरठ के गेम सिटी एरेना में रहकर तैयारी करती हैं। लगभग तीन सालों तक उन्होंने यहां अभ्यास किया और इसके लिए यहां किराए पर कमरा भी लिया। उन्होंने अंडर 19 में भी उत्तराखंड से खेलकर नाम रोशन किया।