- फोटो भी
गंगानगर। मवाना रोड डिफेंस कॉलोनी स्थित एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के आवास पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे। वहां एमएलसी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अनेक योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। उत्तराखंड सरकार में पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं जनगणना कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काल में उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश दीवान, डॉ. राजीव तेवतिया, डॉ. विशाल सारस्वत, बृजेश चौधरी, एमएलसी हापुड़ प्रतिनिधिक परमानंद कौशिक, संजीव भारद्वाज, अजेंद्र शर्मा, माया प्रकाश और शोनू त्यागी मौजूद रहे। संवाद