फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उत्तराखंड ने मेरठ को 5 विकेट से हराया

Sun, 12 Mar 2023 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भामाशाह पार्क के रणजी मैदान में शनिवार को 14वीं अंडर-25 मास्टर वैभव टी-20 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया। उद्घाटन मैच में मेहमान उत्तराखंड ने मेजबान मेरठ को पांच विकेट से हराया। दूसरे लीग मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 4 विकेट से मात दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि वेस्टर्न यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता व मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति सचिव डाॅ. ओपी अग्रवाल, यूपीसीए निदेशक व मेरठ कॉलेज में प्रोफेसर डाॅ. युद्धवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले मैच में टॉस जीतकर क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। मेरठ की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही, 25 रन के स्कोर पर मेरठ ने दो विकेट गवां दिए। सलामी जोड़ी शिवम बंसल 32 व हर्ष त्यागी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीनियर बल्लेबाज प्रियम गर्ग 2 रन व समीर चौधरी मात्र 1 रन ही बना सके। ऋतुराज ने 60 रन की पारी खेली। उत्तराखंड के गेंदबाज देवेंद्र बोरा ने 2, अंकित, शिवम, अवनीश व प्रशांत चौहान ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। हालांकि मैच अंतिम ओवर तक जरूर गया, लेकिन बाजी उत्तराखंड के हाथ लगी। उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज अवनीश ने 49 व आर्यन शर्मा ने 52 रन की पारी खेली। मेरठ के गेंदबाज सुनील कुमार को 2, कार्तिक व विजय कुमार को 1-1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच उत्तराखंड के अवनीश को मिला।


हरियाणा ने दिल्ली को दी 4 विकेट से मात
दूसरे मैच में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए। आयुष ने 46 व केशव ने 30 रन की पारी खेली। चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू न सके। हरियाणा के गेंदबाज उदय व कृष्ण ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अनुज व निखिल ने 1-1 विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट विकेट से जीत हालिस कर ली। वेदांत ने 47, युवराज ने 33 व दिनेश ने 34 रन की पारी खेली। दिल्ली के गेंदबाज अनिरुद्ध ने 4 व प्रिंस ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


नए नियम के तहत रिजर्व खिलाड़ी ने की गेंदबाजी
दिल्ली के बल्लेबाज राहुल डागर को अंतिम ओवर में हरियाणा के गेंदबाज उदय कुंडू की गेंद का शिकार हो गए। हेलमेट पर गेंद लगने के बाद राहुल के कान से खून बहने लगा। जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। नए नियम के तहत दिल्ली के 12वें रिजर्व खिलाड़ी अनिरुद्ध शर्मा को टीम में शामिल किया गया। अनिरुद्ध ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटके।



ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान कर्ण शर्मा के पिता विनोद शर्मा, कार्तिक त्यागी के पिता योगेंद्र त्यागी, अलीगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव अब्दुल वहाब, पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, मेरठ जिला संघ सचिव सुरेंद्र चौहान, स्व. वैभव के भाई स्पर्श सिंह, संयुक्त सचिव सुभाषचंद्र शर्मा, कोच संजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, गांधीबाग के कोच तनकीब अख्तर व कोच मौ. शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें