फोटो
संवाद
मेरठ। आईएसकेयू कराटे संस्था की ओर से रविवार को कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल में नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर पंजाब की टीम रही। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अहमदाबाद से आए कराटे संस्था के चीफ मोहम्मद तारीख और स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेंद्र ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कोच व रेफरी शिहान नरेंद्र सिंह, शिहान वसीम अहमद, शिहान सिराज अहमद, शिहान मजहर, शिहान सूरजमल आदि का विशेष योगदान रहा।