फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में प्रशिक्षण लेने वाली उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता फाइनल

विज्ञापन
फुटबाल का फाइनल जीतने वाली उत्तर प्रदेश की टीम
विज्ञापन
मेरठ। मध्य प्रदेश के बालाघाट में जूनियर बालक नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के लिए मेरठ में प्रशिक्षण लगाकर उत्तर प्रदेश की टीम तैयार की गई। उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए असम को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। टीम ने शुरुआत से ही लगातार आक्रमण करना शुरू कर दिया। भावन जोशी ने शानदार हेडर से गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद असम के खिलाड़ियों ने जवाबी प्रहार किए, लेकिन मजबूत डिफेंस ने इन्हें नाकाम कर दिया।प्रथम हाफ का मैच 1-0 पर समाप्त हुआ। द्वितीय हाफ में 74वें मिनट में जोशी ने दोबारा हेडर द्वारा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। बाद में मैच के 86वे मिनट में एकल प्रयास से कार्तिक कंवल ने गोल कर उत्तर प्रदेश की जीत पर आखिरी मुहर लगाई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के पदाधिकारी अरविंद मेनन, पुष्कर शर्मा, भूपेंद्र सिंह, ललित पंत आदि ने टीम को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें