फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उत्कल और नौचंदी एक्सप्रेस के लेट होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेल यातायात में सुधार नहीं हो रहा है। उत्कल एक्सप्रेस काफी समय से घंटों लेट चल रही है। मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन सोमवार को भी एक घंटा लेट रही। प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मंगलवार को मेरठ सिटी स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटा देरी से पहुंचेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उत्कल एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 2:52 बजे की बजाय पांच घंटा देरी से रात्रि 8:05 बजे पहुंची। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18237 मेरठ सिटी स्टेशन पर रात्रि 9:35 बजे की बजाय ढाई घंटा देरी से मध्यरात्रि 12 बजे के बाद पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्री रेलवे स्टेशन पर समय गुजारते रहे।मेरठ छावनी पैसेंजर सोमवार को भी एक घंटा देरी से मेरठ पहुंची। लखनऊ से चलकर मेरठ आने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन भी सिटी स्टेशन पर रात्रि 10:35 बजे की बजाय आधा घंटा लेट पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज से सोमवार को शाम 5:50 बजे की बजाय रात्रि 8:20 बजे मेरठ के लिए रवाना हुई जो आज मंगलवार को मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 8:20 बजे की बजाय लगभग डेढ़ घंटा देरी से सुबह 10: 02 बजे पहुंचने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें