थाने में मोअज्जम व इमाम आदि की बैठक लेते क्राइम इंस्पैक्टर। (मवाना)
मवाना। मस्जिद के मोअज्जम व इमाम आदि की बैठक में सीओ ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों से अवगत कराते हुए धार्मिक स्थलों पर सायरन व लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी। यदि लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाता है तो निर्धारित मानकों के अनुसार ही बजाने के निर्देश दिए। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करने व रमजान माह के दौरान सहरी व इफ्तारी के समय बजने वाले सायरन की आवाज पर नियंत्रण के लिए जारी किए गए आदेशों व पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद थाने में सीओ पंकज लवानिया व प्रभारी निरीक्षक अपराध जितेंद्र कुमार सिंह ने थाना परिसर में मुस्लिम धर्मगुरुओं, मस्जिदों के कारी आदि के साथ बैठक की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेशों से अवगत कराया और सभी को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हर हाल में पालन किए जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद खां कासमी उपस्थित रहे। वहीं तीन मस्जिदों से लाउडस्पीकर व सायरन उतरवाए।
थाने में मोअज्जम व इमाम आदि की बैठक लेते क्राइम इंस्पैक्टर। (मवाना)