मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उर्मिला चौधरी को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं मेरठ कैंट प्रभारी चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम में जिला सचिव अनुराग पूनिया, राष्ट्रीय महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) ऋचा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बीना सिंह, महानगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बीना पूनिया, सरला देवी, सरला सिंह, कुसुम तोमर, चित्रा सिंह, अनीता, ललिता आदि रहीं। संवाद