मेरठ। सहारनपुर की नकुड विधानसभा के विधायक मुकेश चौधरी और भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। देवेंद्र गुर्जर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से किठौर विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।