फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खंड शिक्षा अधिकारी का उर्दू संगठन ने किया स्वागत

विज्ञापन
सरधना। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन सिंह का बुके भेंट कर स्वागत करते उर्दू संगठन के पदाधिकारी। संगठन
विज्ञापन
सरधना। कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी सरधना में शनिवार को नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी सुमन सिंह का उर्दू संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने स्वागत किया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर मलिक और मंत्री मोहम्मद इरफान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के कार्यों में समन्वय व सहयोग बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सुमन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक की शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर दिशा मिलेगी। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन सिंह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान एआरपी मीनाक्षी पंवार, विकास कुमार पवार, संजीदा, हिना सैफी, शालिनी जैन, शाह नियाज, साहिब, अनस, संदीप पाटिल, गुलाब, रामकुमार, सलाउद्दीन, शमशाद हुसैन, सत्तर अहमद, फुरकान और विशाल नवाबगढ़ी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें