फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गगोलतीर्थ की जमीन पर गऊशाला बनाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। गगोल तीर्थ पर शनिवार को जेसीबी लेकर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का महंत ने विरोध कर दिया। आरोप है सैकड़ों लोगों ने गऊशाला बनवाने के नाम पर हंगामा किया। उदासीन आश्रम के पोस्टर फाड़ते हुए तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर परतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। महंत की तरफ से एसएसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गगोलतीर्थ की जमीन पर गांव वाले गऊशाला बनवाना चाहते हैं। इसको लेकर गांव वालों और गगोलतीर्थ के महंत स्वामी शिवदास महाराज के बीच विवाद चल रहा है। महाराज का आरोप है कि शनिवार को जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लोगों के साथ पहुंचे और हंगामे करने लगे। गऊशाला के लिए नींव खुदवानी शुरू कर दी। महंत शिवदास ने विरोध किया तो भीड़ ने गगोलतीर्थ के पोस्टर फाड़ दिए, तोड़फोड़ करते हुए आगजनी कर दी। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी। गगोल निवासी जिला पंचायत सदस्य गुडडू का कहना है कि गगोलवासियों की इच्छा है कि यहां पर गऊशाला बननी चाहिए। महंत बनने नहीं दे रहे हैं। तीन महीने पहले एसडीएम-तहसीलदार ने गऊशाला बनवाने के लिए एक टीम गठित की थी, जिसके बाद शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे तो महंत ने विरोध कर दिया। एसडीएम ओजस्वी राज ने बताया कि तहसीलदार से मामले की रिपोर्ट मांगी जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें