फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाय चोरी के आरोप में सास-बहू को पकड़ने पर हंगामा, बाद में छोड़ा

Tue, 04 Apr 2023 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती के मैदा मोहल्ले में गाय चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने सास-बहू को पकड़ लिया और पीटा। बाद में पुलिस ने सास-बहू और उनके साथ एक बच्चे को हिरासत में लिया। वहीं, सास-बहू के पक्ष में आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जांच में सामने आया कि सास-बहू वाली गाय भी ऐसी ही थी। इसके चलते उन्हें छोड़ दिया गया। लालकुर्ती थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि लालकुर्ती क्षेत्र की रहने वाली सास-बहू को शक हुआ कि यह उनकी गाय है। इसके चलते वह इस गाय को देख रही थीं। लोगों ने चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें