फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में बवाल

Sat, 27 May 2023 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में बवाल हो गया। वंदे मातरम् के दौरान खड़े नहीं होने पर भाजपा पार्षदों ने एआईएमआईएम के नेता एवं पार्षदों की पिटाई कर दी। जमकर हंगामा हुआ। शाम को एआईएमआईएम पार्षद की तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता और उत्तम सैनी को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेताओं के हंगामे के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। भाजपा नेताओं की तरफ से एआईएमआईएम पार्षदों के खिलाफ रात को तहरीर दी गई।
विज्ञापन


समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। करीब 12:10 बजे नगर निगम के कर्मचारी वैभव कुमार ने वंदे मातरम् गाया। इसी दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रगीत ठीक से न गाने का विरोध किया। उन्होंने दोबारा राष्ट्रगीत गाया। इसी दौरान एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी, पार्षद पति दिलशाद (वार्ड-55), ताहिर (वार्ड-75) सहित सात पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे। भाजपा पार्षद कविता राही ने विरोध किया तो बहस हो गई। भाजपा पार्षद राजीव काले, पवन गोयल, पूर्व पार्षद विपिन और उनके समर्थकों ने एआईएमआईएम के पार्षदों को लात-घूसे से पीटना शुरू कर दिया। अफरातफरी और गहमागहमी के बीच कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को शपथ दिलाई। फिर महापौर ने 85 पार्षदों को शपथ दिलाई।
वर्जन समारोह में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मैं खुद मौके पर था और स्थिति को संभाला। पुलिस से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे। -दीपक मीणा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें