फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए तहसील में हंगामा

विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के विरोध में ज्ञापन देने पहुंची महिलाएं। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर और मवाना की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को लेकर मंगलवार को तहसील में हंगामा किया और एसडीएम से स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग की। काफी संख्या में महिलाएं तहसील पहुंची और स्मार्ट मीटरों के विरोध में एसडीएम संतोष कुमार सिंह के कार्यालय के समक्ष हंगामा किया। महिलाओं ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वह अनाज मंडी हस्तिनापुर की रहने वाली हैं। उनके घरों पर बिना उनकी मर्जी के जबरन बिजली के स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। जिनके बिल अधिक आ रहे हैं। इस कारण वह स्मार्ट मीटर को हटवाना चाहती हैं। ज्ञापन देने वालों में हस्तिनापुर से ऊषा, राजेश, संसारी, क्रांति, सुमन, संगीता, आशा, पूनम और मवाना से सलमा, नजराना, शाहीन, परवीन, फरजाना आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें