फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी मेले में तहबाजारी के विवाद में बवाल, दुकान में तोड़फोड़

Tue, 13 Jun 2023 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेले में रविवार देर रात तहबाजारी के विवाद को लेकर काफी बवाल हुआ। यहां ठेकेदार, उसके साथियों और दुकानदार में मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चले और दुकान में तोड़फोड़ की गई। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार के साथी और दुकानदार को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। पकड़े गए दोनों आरोपियों को सोमवार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी शुभम गुप्ता के पास नौचंदी मेले में ठेका है। वहां साझीदार राजेंद्र नगर निवासी संजय शर्मा और दिनेश शर्मा समेत आठ-दस बाउंसरों को मेले में सुरक्षा के लिए लगाया गया है। रविवार रात करीब दो बजे तहबाजारी के रुपये को लेकर संजय शर्मा और दुकानदार अमरजीत के बीच कहासुनी हो गई। बाद में दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। पता चलने पर संजय शर्मा के बाउंसर भी पहुंच गए। तब दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। बाउंसरों ने दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी।
दुकानदार पक्ष की ओर से विमला और कांता भी मौजूद थीं। इन महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पता चलने पर नौचंदी थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। मामला शांत न होने पर पुलिस ने संजय और अमरजीत को हिरासत में ले लिया। बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन


मेले में मची भगदड़, दुकानें हुई बंद
जिस समय दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल रहे थे तो वहां भगदड़ मच गई। मेला देखने आए लोग भी धर-उधर भागने लगे। आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं।

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि ठेकेदार पक्ष से शुभम गुप्ता, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा व 10 अज्ञात बाउंसर पर मामला दर्ज किया गया है। जबकि दुकानदार पक्ष से अमरजीत, सोनू, विमला, कांता और पांच अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। संजय शर्मा और अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें