फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता के बेटों से मारपीट पर कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा नेता के बेटों से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने बुधवार को कोतवाली थाने में हंगामा कर दिया। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।ब्रह्मपुरी के अरविंद अरोड़ा भाजपा में मंडल महामंत्री है। उनके बेटे मयंक अरोड़ा और सार्थक अरोड़ा स्कूटी से खादी भंडार आए थे। यहां से कुछ खरीदारी के बाद दोनों कोतवाली की ओर जा रहे थे। मयंक की स्कूटी इंस्पेक्टर कोतवाली नीरज मलिक की कार के सामने आ गई। इसी दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने अभद्रता और मारपीट की। कोतवाली में भी धमकाया और हवालात में बंद करने की बात कही। काफी हंगामे के बाद में दोनों युवकों को छोड़ दिया गया। इसी मामले में भाजपा नेता दीपक शर्मा, अरविंद अरोड़ा समेत कई भाजपा पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए। यहां पर सीओ कोतवाली अमित राय के ऑफिस पहुंचकर विरोध जताया। युवकों के शरीर पर चोट के निशान दिखाए। इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी गई। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा सहित अन्य ने पहुंचकर भी रोष जताया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें