फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्री नगर गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्तपाल में रसौली के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के बाद तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के दो चिकित्सकों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। परिजन ने थाना नौचंदी पुलिस से अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

मोदीपुरम कली गार्डन कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय कुमकुम गर्ग को सोमवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उनके रसौली होने की बात कहते हुए ऑपरेशन करने को कहा। कुमकुम के भाई विकास ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कुमकुम को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। दोपहर तीन बजे ऑपरेशन होने के बाद कुमकुम को ओटी से बाहर लाया गया तो उनके मुंह से झाग आ रहे थे। उनके शरीर में सांस नहीं थी। इसको लेकर परिजन ने हंगामा किया।
उन्होंने ऑपरेशन करने वाले एक महिला व एक पुरुष डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें हार्टअटैक हुआ है। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन का कहना था कि उन्हें लाइव सपोर्ट दिया जाता, लेकिन ऐसी कोई कोशिश नहीं की गई। उन्होंने डॉक्टर पर कुमकुम को लापरवाही बरतकर मारने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना था कि पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद ही मुकदमा दर्ज होगा। देर शाम परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें