मेरठ। फूलबाग कॉलोनी जैन मंदिर से विहार कर जैन मुनि अनुकरण सागर गंगानगर स्थित जैन मंदिर में पहुंचे। पुष्प जैन, नितिन जैन, राकेश जैन और नवीन जैन ने मुनिश्री को विहार कराया। मंदिर में मुनि ने शांतिधारा कराई और सहयोग रविंद्र जैन ने दिया। अपने प्रवचन में मुनि ने कहा कि सीढ़ी चाहें सोना, चांदी, लोहा, लकड़ी की किसी भी चीज से बनी हो लेकिन पहुंचाती ऊपर ही है। इसी तरह धर्म की राह पर चलकर मनुष्य का उत्थान होता है। हमें धर्म और संस्कारों को नहीं छोड़ना चाहिए। ब्यूरो