मेरठ।
15 अक्टूबर से 2000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.04 प्रतिशत ट्रांजैक्शन चार्ज लगाने के आदेश के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा व्यापारियों ने शुल्क वापस लेने की मांग की। संगठन ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क से व्यापार की गति प्रभावित होगी और बाजार में मंदी का दौर शुरू हो सकता है। व्यापारियों ने डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह मुफ्त और सुरक्षित रखने की मांग की।