ऐसे कराएं खाता अपडेट
इसके लिए किसान अपने गांव में लगने वाले कैंप में आईपीपीबी के कर्मचारी या फिर अपने निकट के पोस्ट आफिस में अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर लेकर जाएं और 200 रुपये से एनपीसीआई सीड और डीबीटी इनेबल खाता खोलने से समस्या का समाधान हो जाएगा। इस प्रकार एनपीसीआई सीडिंग करवाने के बाद किसानों को कोई अभिलेख नहीं जमा करना होगा।
इस मामले में तीसरा प्रमुख काम लैंड सीडिंग का है। बहुत से ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में जमीन या भूमि का विवरण दर्ज नहीं है। इसके लिए भी किसान अपने गांवों में लगने वाले कैंप या फिर कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भंडार पर अपनी खतौनी की प्रति और आधार की छाया प्रति उपलब्ध कराएं। इसके अलावा जिन लोगों को अभी तक किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही थी, वह भी आवेदन कर सकते हैं।
समय से करा लें खाते की केवाईसी
जिन किसानों के खाते में आधार नंबर गलत है, ऐसे में उनका केवाईसी मैच नहीं कर रहा। वह भी पीएम किसान जीओआई एप के जरिये स्वयं पंजीकरण करवा सकते हैं। यह किसानों के लिए अंतिम अवसर है। सभी किसान अपने-अपने किसान सम्मान निधि के खाते की जांच करवाएं और जो भी कमियां हों, उसे दूर करवाएं। -प्रमोद सिरोही, उप कृषि निदेशक