बदमाशों पर लगातार कार्रवाई और एनकाउंटर के बाद भी असामाजिक तत्वों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक पार्टी में कुछ युवक अवैध हथियार लहराते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराडा का बताया जा रहा है। खरखौदा पुलिस युवकों की तलाश में दबिश दे रही है।
मेरठ क्षेत्र में आजकल सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने व लाइव मर्डर करने का ट्रेंड चल रहा है। सोमवार को भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक डांस करते नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से दो युवक अवैध हथियार लहराते हुए नाच रहे हैं। वायरल वीडियो खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराडा का बताया जा रहा है। खरखौदा पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी है।