फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रुड़की में कार समेत गंगनहर में गिरे मेरठ के दो युवक, नहीं निकल पाए बाहर, सीट बेल्ट में अटके मिले शव

Sun, 04 Jan 2026 12:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: कुराली गांव निवासी सौरभ और आयुष अपनी कार से हरिद्वार से मेरठ लौट रहे थे। रुड़की में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। पुलिस ने कार निकाली तो दोनों के शव कार में फंसे मिले। 
विज्ञापन
आयुष और सौरभ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी क्षेत्र के गांव कुराली निवासी दो युवक कार सहित शनिवार देर रात रुड़की के पास गंगनहर में गिर गए। गंगनहर में डूबने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की जानकारी पर गांव-परिवार में मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन


गांव कुराली निवासी सौरभ (24) पुत्र राजकुमार शर्मा और आयुष उर्फ पुनीत (23) पुत्र राजू शर्मा शनिवार देर रात कार से हरिद्वार से कांवड़ मार्ग से होते हुए अपने घर कुराली आ रहे थे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर रुड़की के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। इस दौरान कार गंगनहर में गिरते देख पीछे आ रहे अन्य राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार कार को गंगनहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक कार में सीट बेल्ट में अटके सौरभ और आयुष की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत रुड़की पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें