मेरठ में एक शिक्षा के मंदिर में शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। एक स्कूल में अध्यापक ने कक्षा आठ की एक छात्रा को आई लव यू बोल दिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे फेल करने की धमकी दी। शनिवार को छात्रा ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी ऑफिस में फरियादियों की शिकायत सुना रही सदर देहात पूनम सिरोही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक टीपीनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय छात्रा क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा प्रतिदिन की तरह बीते शुक्रवार को स्कूल गई थी। तभी कक्षा में अकेला देखकर अध्यापक ने छात्रा को कक्षा में रोक लिया और 'आई लव यू' बोलकर अश्लील हरकतें करने लगा।
यह भी पढ़ें: MEERUT: रैपिड रेल निर्माण के दौरान सरिया चढ़ा रही ओवरलोड क्रेन टूटकर मकानों पर गिरी, तीन घायल
छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने कक्षा में फेल करने की धमकी दी। छुट्टी के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। देर शाम अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।