फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर विवि में प्रवेश के लिए 25 सितंबर से मुजफ्फरनगर में होंगे खेल कोटे के ट्रायल

Thu, 22 Sep 2022 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय में खेल कोटे के प्रवेश के लिए ट्रायल 25 से 27 सितंबर तक एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में किए जाएंगे। वहीं विवि की ओपन मेरिट 24 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर में खेल कोटे के प्रवेश के लिए ट्रायल 25 से 27 सितंबर तक एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर में होंगे। वहीं शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर की पहली ओपन मेरिट 24 सितंबर को जारी होगी। कॉलेज मेरिट के प्रवेश 28 और 29 सितंबर को करेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जो अभ्यर्थी खेल कोटे से प्रवेश चाहते हैं, उनका ट्रायल में भाग लेना अनिवार्य है।
 

इन खेलों में होंगे ट्रायल
25 सितंबर को फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, सर्किल कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, टेबिल टेनिस, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, आर्चरी, एयर राइफल, एयर पिस्टल और लॉन टेनिस के ट्रायल होंगे। अन्य खेलों के ट्रायल 26 सितंबर और छूटे हुए खिलाडिय़ों के ट्रायल 27 सितंबर को होंगे।

विज्ञापन


 यह भी पढ़ें:UP: मुजफ्फरनगर में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने किया पद छोड़ने का एलान, लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

24 सितंबर को जारी होगी पहली ओपन मेरिट
सहारनपुर विवि के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि तीसरी मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन एडमिशन नहीं हुआ। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
 
24 सितंबर को विवि महाविद्यालयवार पंजीकृत अप्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगा। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से ऑफर लेटर 24 से 26 सितंबर तक डाउनलोड कर चयनित महाविद्यालयों में जमा करा दें।

इसके बाद महाविद्यालय रिक्त सीटों के हिसाब से वरीयता सूची बनाकर 28 और 29 सितंबर को प्रवेश देंगे। महाविद्यालयों को 29 सितंबर तक यह प्रवेश विवि की वेबसाइट पर कंफर्म करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें