मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव में बुधवार देर रात एक घर में सांप घुस गया। वहीं घर में तख्त व खाट पर सोये पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
उधर, परिजन महिला को झाड़ फूंक वालों के पास लेकर घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बहुत ज्यादा नाजुक है।