फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पकड़ा गया मेरठ का 'स्पाइडरमैन', घंटाघर पर चढ़कर बनाई थी रील, देखकर कहेंगे- ये तो असली जैसा लगता है

Sun, 24 Aug 2025 03:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: लिसाड़ी रोड निवासी फराज ने स्पाइडरमैन की ड्रेस में घंटाघर पर चढ़कर रील बनाई थी। इस रील के वायरल होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। देहलीगेट पुलिस ने उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
स्पाइडर मैन बना युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घंटाघर की ऊंची दीवार पर खड़ा होकर स्पाइडर मैन की ड्रेस में रील बनाने वाले आरोपी फराज निवासी अबरारनगर लिसाड़ी रोड को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

विज्ञापन


घंटाघर की दीवार पर चढ़कर स्पाइडर मैन की ड्रेस में आरोपी ने रील बनाकर वायरल की थी। उसने स्पाइडरमैन की तरह की हैरतअंगेज स्टंट भी किए। इसके बाद लोगों ने इस रील पर तरह-तरह के कमेंट्स किए थे। सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घंटाघर संरक्षित स्मारक, राष्ट्रीय धरोहर है। ऐसे स्थानों पर स्टंटबाजी करने और रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्पाइडर मैन की तरह कोई व्यक्ति संरक्षित और ऐतिहासिक स्थलों पर इस तरह का रील बना रहा है, यह उचित नहीं है। 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच देहली गेट पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपी फराज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें