रजबन रामलीला में रावण का 70 फीट का पुतला और मेघनाद का 60 फीट का पुतला लगाया जाना था। रामलीला समिति से जुड़े सतीश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने टेंट में रखे रावण के पुतले में आग लगा दी। आग की लपटें उठता देख काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कमेटी के लोगों ने सबमर्सिबल और रेत से आग पर काबू पाया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुतला पूरा जल चुका था। इसके बाद आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद दूसरा पुतला तैयार कर लिया गया। इसके बाद आयोजकों ने राहत की सांस ली।