फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: सदन में बोले डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ से वाराणसी तक चलाएं नई ट्रेन

Thu, 08 Aug 2024 11:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सदन में मेरठ से वाराणसी तक नई ट्रेन चलाने की मांग उठाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मेरठ से वाया प्रयागराज होकर वाराणसी तक नई वंदे भारत या सुपर फास्ट ट्रेन चलवाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने जल्द नई ट्रेन चलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


डॉ. लक्ष्मीकांत ने बृहस्पतिवार को सदन के शून्य प्रहर में कहा कि मेरठ से वाया लखनऊ, प्रयागराज होकर वाराणसी तक वंदे भारत या सुपरफास्ट ट्रेन चलवाना जरूरी है। नौचंदी एक्सप्रेस के सहारनपुर से चलने के कारण मेरठ से सीट के कोटे कम हो गए हैं। मेरठ से सीधे वाराणसी तक कोई ट्रेन नहीं है।
विगत दिनों रेल मंत्री से इसकी मांग की गई थी, तब उन्होंने मेरठ से वाया लखनऊ होकर वाराणसी तक नई ट्रेन देने की मौखिक सहमति दी थी। डॉ. वाजपेयी ने बताया कि यह मांग उठाते समय सदन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। उन्होंने जल्द नई ट्रेन चलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें