फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में मिले कोरोना के छह मरीज, एक मेडिकल कालेज में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 06 Jun 2025 07:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

स्वास्थ्य विभाग ने 11 लोगों की जांच कराई, जिनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए लोगों के परिजनों की भी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
कोरोना के मामले। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छह नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से एक की हालत खराब होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांचें बढ़ाने की बात कही है। 

विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को 11 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से छह की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में अगर जांच का दायरा बढ़ाया जाता है, तो आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। वहीं पूर्व में पॉजिटिव आए एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि छह नए मरीजों के परिजनों की जांच भी कराई जाएगी। लोगों से अपील है कि मास्क लगाकर ही निकलें। खांसी, छींक, जुकाम हो या कोरोना की आशंका हो तो तुरंत जांच कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें