फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में नाम पूछकर बुजुर्ग सब्जी विक्रेता को पीटा, रुपये भी छीने, नाले में ढकेल दिया ठेला

Tue, 24 Feb 2026 02:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: महलवाला गांव निवासी अब्दुल बासिद किठौर के गांव सादुल्लापुर बांगर में सब्जी बेचने गए थे। वहां मोहित नाम के युवक ने नाम पूछकर पीटा। कहा कि उनके गांव में मुस्लिमों का आना मना है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किठौर के गांव सादुल्लापुर बांगर में बुजुर्ग सब्जी विक्रेता अब्दुल बासिद बली से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सादुल्लापुर बांगर गांव के ही मोहित ने धर्म पूछकर पीटा और उनके रुपये छीनकर ठेली रिक्शा नाले में धकेल दिया। पुलिस ने मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गांव महलवाला निवासी अब्दुल बासिद ने थाने में तहरीर दी कि सोमवार को वह पड़ोसी गांव सादुल्लापुर बांगर में ठेली रिक्शा में सब्जी बेचने गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे उसी गांव का मोहित उनके पास पहुंचा। मोहित ने बासिद से उनका धर्म पूछा और कहा कि वह यहां सब्जी बेचने क्यों आया है। 

उसने कहा कि हमारे गांव में मुस्लिमों का सब्जी बेचना मना है। यह कहते हुए मोहित उनका रिक्शा लेकर चलने लगा। बासिद ने विरोध किया तो आरोपी ने उनका रिक्शा नाले में धकेल दिया और बासिद की पिटाई की। आरोप है कि मोहित ने जेब से सब्जी बिक्री के रुपये भी निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित अब्दुल बासिद थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें