फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ के पहले स्केटबोर्डिंग एरीना का शुभारंभ, दिल्ली से आए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शन से जीता दिल

Mon, 26 Jan 2026 02:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर वेदांत कुंज में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष स्केटबोर्डिंग एरीना का शुभारंभ किया गया। वहीं शील कुंज में स्पोर्टस डे, हेल्थ कैंप व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
स्केटबोर्डिंग टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेरठ में खेल, स्वास्थ्य और सामुदायिक जीवन को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वेदांत कुंज में बच्चों और युवाओं के लिए विकसित मेरठ के पहले विशेष स्केट बोर्डिंग एरीना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर की गई। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति और दिल्ली से आए बच्चों द्वारा प्रभावशाली स्केटबोर्डिंग प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन

स्केटबोर्डिंग एक आधुनिक शहरी खेल है, जो पारंपरिक स्केटिंग से भिन्न होता है और बच्चों को आत्मविश्वास, संतुलन, अनुशासन, स्वतंत्र सोच विकसित करने का अवसर देता है। अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने एरीना को बच्चों के लिए एक नई और प्रेरणादायक सुविधा बताया। 

शील कुंज में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स डे, हेल्थ कैंप व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स डे में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हेल्थ कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच व बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता रहे। इस दौरान अश्वनी गोयल, नितिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें