मेरठ। यूपी बोर्ड में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 और 30 सितंबर को होंगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा अपने विद्यालय में होगी, जबकि इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्र बनाया है। जिले में 696 छात्र-छात्राएं यह परीक्षा देंगे। इनमें 407 हाईस्कूल और 289 इंटरमीडिएट के विद्यार्थी हैं। इसके अतिरिक्त कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के तहत होने वाली मुख्य परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित हो चुकी है। ये तीन अक्तूबर को होगी। इसके लिए मेरठ में जीआईसी शहर और जीजीआईसी माधवपुरम केंद्र बनाए हैं। मेरठ में 2019-20 की परीक्षा में 3887 हाईस्कूल और इंटर में 5691 फेल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को पहली बार बोर्ड प्रशासन परीक्षा पास करने का मौका दे रहा है।