फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ पहुंचे बिजनौर सांसद, दादरी मामले में जेल में बंद लोगों से मिले, 'आई लव मोहम्मद' प्रकरण पर ये बोले

Fri, 26 Sep 2025 02:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सांसद चंदन चौहान ने कहा कि मेरठ के दादरी में पंचायत में मौजूद अराजक तत्वों ने जानबूझकर हिंसा फैलाने का काम किया। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए और जेल में बंद बेकसूरों को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
मेरठ जेल के बाहर सांसद चंदन चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर से रालोद के सांसद चंदन चौहान शुक्रवार को मेरठ जेल पहुंचे और यहां बंद गुर्जर समाज के 22 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने विपक्ष पर जातियों को लड़ाने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि विपक्ष लगातार जातियों को भिड़ाने का एजेंडा चला रहा है, जिसका ये 22 लोग शिकार हो गए। इसलिए इन साथियों की पीड़ा में हम इनके साथ हैं। कोई भी बेगुनाह व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विपक्ष नहीं चाहता कि प्रदेश में शांति रहे, इसलिए लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। 

दादरी पंचायत में किसने साजिश के तहत हिंसा फैलाई, यह जांच का विषय है। इसकी जांच होनी चाहिए। हमें कानून पर पूरा विश्वास है। जेल में बंद बेकसूरों को जल्द इंसाफ मिलेगा। 
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव के सवाल पर चंदन चौहान ने कहा कि मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, हमारे अध्यक्ष जयंत चौधरी से जो भी निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। 
आई लव मोहम्मद प्रकरण पर चंदन चौहान ने कहा कि सभी को अपने धर्म को मानने का पूरा हक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें