फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर में शुक्रवार को 12वीं तक के स्कूल बंद; जान लें क्या है कारण

Thu, 22 Oct 2026 09:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शु्क्रवार को मतदान होना है। इसी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के बाद भी स्कूल खुले मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले में 23 अक्तूबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान निर्धारित है। इसके चलते मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर जनपद में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक, मेरठ की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिले के समस्त परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी 23 को अवकाश रहेगा। आदेश में सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में भी अवकाश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


ये भी देखें...
सीए का रिजल्ट घोषित: रितिका गोस्वामी बनी मेरठ जिला टॉपर, 358 में से 98 को सफलता; ये रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें