जानी खुर्द। सिवाल खास कस्बे के पास गंगनहर में बृहस्पतिवार को 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव गंगनहर से निकालकर मोर्चरी भेज दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर गंगनहर में पीछे से बहकर आया एक शव सिवाल खास के पास झाड़ियों में फंस गया। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में राहगीर भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव गंगनहर से निकालकर पहचान के काफी प्रयास किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। बताया गया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।