दौराला - ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर बुग्गी। स्रोत : संवाद
दौराला। सकौती निवासी मेहराजुद्दीन किसान है और सोमवार तड़के लगभग पांच बजे वह ट्रैक्टर बुग्गी में गन्ना भरकर चीनी मिल में जा रहा था। हाईवे पर पहुंचते ही अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर बुग्गी में टक्कर मार दी, जिस कारण किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर गन्ने गिर गए, जिस कारण जाम की स्थिति बनी रही। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने किसान को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जाम खुलवाया। किसान के बेटे नईम ने थाने पर तहरीर दी। संवाद
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: