फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर दी जा रही निर्बाध आपूर्ति : एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि त्योहारों पर ग्रामीण, तहसील एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों को भी दिवाली तक इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होती है या ब्रेकडाउन की सूचना प्राप्त होती है तो प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य किया जाए। मुख्य अभियंताओं को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त कर्मचारियों को भी बिजलीघर पर लगाया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बिजली व्यवस्था को लेकर राज्यसभा सदस्य डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात की और बिजली संबंधी समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें