जानी खुर्द। जानी-टिकरी मार्ग पर शनिवार शाम झाड़ियों में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला है। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं सकी। शनिवार शाम रजबहा पुल के नजदीक झाड़ियों से राहगीरों को बदबू महसूस हुई। राहगीरों ने झाड़ियों के पास जाकर देखा। झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास किए। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव सात-आठ दिन पुराना व सड़ी गली अवस्था में मिला है। मृतक कुर्ता-पाजामा पहने हुए था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।