मवाना । गांव नासरपुर के समीप अनूपशहर मध्य गंगनहर में शनिवार सुबह एक शव उतराता मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग तीस वर्ष थी। मृतक काली पेंट व काली कमी पहने हुए था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।