फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस से नाखुश पीड़ित ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर, बेटी से जुड़ा है मामला

Sun, 09 Apr 2023 12:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खरदौनी निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने मकान पर मकान बिकाऊ और गांव छोड़ने के पोस्टर लगा दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व बदमाशों ने उसके मकान पर हमला बोलकर लूटपाट कर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
लोगों ने घरों पर लिखा ये मकान बिकाऊ है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लावड़ थानाक्षेत्र में खरदौनी निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने मकान पर मकान बिकाऊ और गांव छोड़ने के पोस्टर लगा दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व बदमाशों ने उसके मकान पर हमला बोलकर लूटपाट कर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था। मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने पर उसने अपने मकान पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए हैं। पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के गांव खरदौनी निवासी फारुख के मकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट करते हुए मारपीट की थी। बदमाश परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया था तथा हथियारों के बल पर उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गए थे। आरोप है कि किशोरी का अपहरण कर ले जाने के दौरान एक ग्रामीण ने बदमाशों को ललकारा था तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: जिले में 18 करोड़ से बनेंगी 28 सड़कें, डंपर से कुचलकर बाइक सवार किशोर की मौत, दो घायल
विज्ञापन


थाना इंचौली में पीड़ित  पिता ने एक बदमाश को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी थी। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने परिवार संग गांव छोड़ने का मन बना लिया है। पीड़ित ने मकान बिकाऊ और पलायन के पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंचौली जितेंद्र कुमार दूबे का कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की बालिग थी और शादी कर चुकी है। पीड़ित के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें