फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वित्तविहीन शिक्षकों ने भी मांगी पेंशन सुविधा, हवन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को पूरा कराने की मंशा से रविवार को प्राइवेट स्कूल-कॉलेज शिक्षक संघ ने चाणक्यपुरी शास्त्रीनगर में हवन यज्ञ किया। इसके बाद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत वशिष्ठ त्यागी के नेतृत्व में वित्तविहीन शिक्षकों ने औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन भेजा। शिक्षकों ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को दस वर्ष की सेवा पर न्यूनतम 25 हजार रुपये और 20 वर्ष की सेवा पर न्यूनतम 40 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए। निजी शिक्षा वेतन वितरण अधिनियम पारित किया जाए। इसमें सरकार कुल प्राप्त फीस का 85 प्रतिशत हिस्सा वेतन में बांटने का प्रावधान करे। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज त्यागी ने कहा कि इन मांगों के पूरी होने से वित्तविहीन शिक्षक समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन निर्वहन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें