मेरठ। जेएनएनयूआरएम योजना के तहत 2010 में चलाई गई लगभग 96 बसों का संचालन बंद होने के बाद बेरोजगार हुए बस चालकों व परिचालकों ने सोमवार को कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रोजगार के लिए जल्द बसें चलाने की मांग की। प्रवीन कुमार, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, अंशुल कुमार सहित अन्य यहां पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि जीवन का महत्वपूर्ण समय महानगर बस सेवा की बसों में संविदा चालक व परिचालक बनकर काट दिया। बसें 15 साल की उम्र पूरी कर चुकी। एनजीटी के निर्देश पर बसों को बंद कर दिया गया। उसके बाद से अधिकतर चालक-परिचालक बेरोजगार हैं। इससे परिवार के पालन-पोषण में दिक्कत आ रही है। बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा के लिए भी पैसा नहीं है। उन्होंने बसों का संचालन शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भी डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ब्यूरो