भावनपुर थाने पर मौजूद छात्राओं को मिशन शक्ति की जानकरी के दौरान छात्राएं और प्रधानाचार्या
मेरठ। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलपुर औरंगाबाद स्थित सीआर के इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत भावनपुर थाने का भ्रमण कराया गया। यहां मौजूद उपनिरीक्षक आरती बलियान ने छात्रों को मिशन शक्ति फेज 5 के अभियान के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वूमेन हेल्पलाइन, 1090, पुलिस 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर क्राइम 1930, एंबुलेंस 102,108 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने छात्राओं को गुड टच की जानकारी देने साथ साथ जानकारी देते संचालित मिशन शक्ति केंद्र के संचालन और उपयोगिता के बारे में भी बताया गया है। संवाद